MCD: बड़ा सवाल?? आखिर कौन होगा दिल्ली नगर निगम का नया मेयर ?

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सभी की निगाहें टिकी है कि आखिर कौन होगा दिल्ली नगर निगम का नया महापौर? इससे भी बड़ा सवाल यह भी बना हुआ है कि किस पार्टी का होगा महापौर?

हालांकि इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है और 250 में से 134 सीट पर अपनी जीत दर्ज करवा लिया है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि महापौौौरर आम आदमी पार्टी का ही होगा। लेकिन यह भी जान लेना   जरूरी है कि महापौर को लेकर एक बार फिर से पार्षदों को सदन के भीतर चुनाव में उतरना पड़ेगा। जिस नाम पर पार्षदों का बहुमत वोट मिलेगा वही होगा नया महापौर। इस चुनावी प्रक्रिया में दोनों ही दलों के पार्षद हिस्सा लेंगे।

कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि भाजपा भी अपनी तरफ से महापौर की दौड़ में शामिल है लेकिन आज एक प्रेस वार्ता करके भाजपा से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी के जीते हुए पार्षद अच्छे विपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। इस बात से स्पष्ट हो जाता है की महापौर आम आदमी पार्टी से ही बनेगा।

जानकारी हो कि पहले महापौर की गद्दी एक महिला पार्षद द्वारा ही सुसज्जित की जाती है तो यह भी साफ है कि पहली महापौर एक महिला ही होगी। बजाते रहो न्यूज़ बहुत जल्द उस नाम को भी घोषित करेगा जो आम आदमी पार्टी की ओर से बतौर महापौर की भूमिका में नजर आएंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.