MCD बिग ब्रेकिंग : निगम के इन कर्मचारियों के लिए सुबह सुबह सुकून देने वाली खबर है कि…

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली नगर निगम के अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए सुबह सुबह सुकून देने वाली खबर आई है।

मालूम हो कि बीते 31 मार्च को पूर्वी दिल्ली नगर निगम में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के सेवा विस्तार न बढ़ाने को लेकर आये आदेश ने सभी कर्मचारियों को चिंता में डाल दिया था। जिसके बाद इस विषय पर खूब हंगामा कटा। इस खबर को सबसे पहले बजाते रहो न्यूज़ चलाया था।

पूर्वी दिल्ली में काम कर रहे सभी अनुबंध कर्मचारियों के लिए एक सुकून भरी खबर बजाते रहो न्यूज़ लेकर आया है।

खबर है कि आज दिल्ली नगर निगम की बैठक में सभी परेशान कर्मचारियों के लिए एक प्रस्ताव लाया जा रहा है। जिसमें सभी अनुबंध कर्मचारियों के सेवा विस्तार की बात शामिल की गई है। 

हालांकि आज के सदन में लाये गए सभी प्रस्ताव मुहर नहीं लगाई गई। एकबार फिर से चुनी गई महापौर शैली ओबरॉय ने कहा कि आने वाले 2 मई को बैठक होगी जिसमें प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.