MCD: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारी की पत्नी को मेयर मैडम ने दिया….

बजाते रहो न्यूज़

*मेयर ने ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारी की पत्नी को सौंपा पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र*

*- मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने मृतक के परिजनों को मिलकर सांत्वना दी और 13.72 लाख रुपये का चैक दिया*

*- सीएम अरविंद केजरीवाल के संदेश के साथ हम यहां मृतक कर्मचारी की पत्नी को नियुक्ति पत्र और आर्थिक सहायता देने आए हैं- डॉ शैली ओबरॉय*

*- हम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं, उनकी हर संभव सहायता करेंगे- डॉ शैली ओबरॉय*

*- सफाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम की रीढ़, उनके सभी मुद्दों और समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान- डॉ शैली ओबरॉय*

एमसीडी में कच्चे कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिजन को पक्की नौकरी दी गई है। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारी राज कुमार की पत्नी को पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। इसके साथ ही 13.72 लाख रुपये का आर्थिक सहायता का चैक सौंपा है। मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के संदेश के साथ हम यहां मृतक कर्मचारी की पत्नी को नियुक्ति पत्र और आर्थिक सहायता देने आए हैं। सफाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम की रीढ़ हैं। उनके सभी मुद्दों और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।

करोलबाग जोन में सफाई कर्मचारी राज कुमार की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने आज मृतक सफाई कर्मचारी के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। साथ ही मेयर ने मृतक सफाई कर्मचारी की पत्नी रजनी को नियमित सफ़ाई कर्मचारी का नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में पर 13.72 लाख रुपये का चेक भी दिया।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के संदेश के साथ हम यहां मृतक कर्मचारी की पत्नी को नियुक्ति पत्र और आर्थिक सहायता देने आए हैं। दिल्ली नगर निगम की ओर से मृतक सफ़ाई कर्मचारी के परिजनों को संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सफाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम की रीढ़ हैं। दिल्ली शहर को साफ सुथरा रखने में उनकी उल्लेखनीय भूमिका है। केजरीवाल मॉडल के अनुरूप सफ़ाई कर्मचारियों के सभी मुद्दों और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा निगम चुनाव में घोषित कि गयी 10 गारंटी को पूरा करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के वादे के अनुसार दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी हर निगम कर्मचारी के साथ है। कर्मचारियों के हितों व उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद पुनीत राय, उपायुक्त पश्चिमी ज़ोन संदीप कुमार, उपायुक्त करोलबाग ज़ोन कुमार अभिषेक सहित निगम के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

1 Comment
  1. Raj Kumar bidla says

    आदरणीय मेयर साहिबा जी व निगम आयुक्त महोदय जी उपायुक्त महोदय जी का हार्दिक धन्यवाद आभार 🙏🙏
    मान्यवर जी से प्रार्थना है कर्मचारी के EPF बैनिफिट्स, और on-duty death पर दिल्ली सरकार से घोषित एक करोङ की सहायता राशी भी भुगतान कराये व मृतक कर्मचारी की सीनियरिटी का संज्ञान लेते हुए कर्मचारी को मरणोपरांत स्थायी माना जाये और स्थायी बैनिफिट्स भी भुगतान कराये जाये 🙏🙏

Leave A Reply

Your email address will not be published.