MCD BREAKING : निगम अस्पताल के डॉक्टर और स्टॉफ मेयर मैडम की रडार पर…तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश..

बजाते रहो न्यूज़

*अस्पतालों में भ्रष्टाचार पर मेयर सख्त, स्वामी दयानंद अस्पताल को लेकर मांगी रिपोर्ट*

*- स्वामी दयानंद अस्पताल के डाक्टर पर लोगों ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप*

*- आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है- डॉ शैली ओबरॉय*

*- स्वामी दयानंद अस्पताल को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है, इसके संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है- डॉ शैली ओबरॉय*

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्वामी दयानंद अस्पताल के स्टाफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद मेयर ने भ्रष्टाचार के ऊपर सख्त रवैया अपनाया है। निगम अधिकारियों से भ्रष्टाचार को लेकर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही भ्रष्टाचार पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्वामी दयानंद अस्पताल के डाक्टर पर दिलशाद गार्डन के लोगों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इसकी शिकायत पिछले दिनों मेयर से भी की गई थी। स्थानीय लोगों ने मेयर शैली ओबेरॉय को बताया था कि डॉक्टर अस्पताल में विगत 12 वर्षों से कार्यरत हैं, जो कि भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसके संबंध में हास्टल की नर्सिंग छात्राओं ने 24 मार्च को हंगामा किया तथा अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी।

इसके बाद मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने भ्रष्टाचार की शिकायत को गंभीरता से लिया है। निगम अधिकारियों को भ्रष्टाचार की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस भ्रष्टाचार में लिप्त डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। स्वामी दयानंद अस्पताल को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। इसके संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.