क्यों झूठ परोस रहे हैं दुर्गेश पाठक ? जोगीराम जैन

आम आदमी पार्टी वोट के लिए किसी भी हद्द तक गिरने को तैयार : जैन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष  जोगी राम जैन ने आज आम आदमी पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता कर उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर साप्ताहिक बाज़ारों के संबंध में लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बिना तथ्यों की जाँच करे झूठे आरोप लगाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने साप्ताहिक बाज़ारों से शुल्क लेने के कार्य को निजी हाथों में नहीं दिया है और न ही इस तरह का विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी हमेशा झूठ की राजनीति करती है ये लोग दूसरों पर बिना तथ्यों को जाँचे आरोप लगाते हैं।

 जोगी राम जैन ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम हमेशा नागरिकों के हितों के लिए कार्य करती है और साप्ताहिक बाज़ारों के संबंध में इस तरह का कोई निर्णय अभी तक निगम द्वारा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाज़ारों में जो व्यवस्था पहले थी वही व्यवस्था साप्ताहिक बाज़ारों के खुलने के बाद भी लागू रहेगी।

 जैन ने बताया कि आम आदमी पार्टी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर झूठे आरोप लगा रही है ताकि वह अगले साल होने वाले निगम चुनावों में इसका फ़ायदा ले सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को नागरिकों के हितों से कोई सरोकार नहीं है वो तो बस अपने राजनीतिक एजेंडा को पूरा करना चाहते हैं चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी नया झूठ क्यों न बोलना पड़े।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.