MCD: मेयर शैली ओबरॉय की बड़ी घोषणा कहा जो काम अबतक नहीं हुआ वो…

बजाते रहो न्यूज़

*दिल्ली नगर निगम में ‘आप’ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह से किया ऑनलाइन- डॉ शैली ओबरॉय*

*- पिछले 15 सालों में भाजपा ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया, ट्रांसफर के नाम पर कर्मचारियों-अधिकारियों से उगाही की- डॉ शैली ओबेरॉय*

*- दिल्ली नगर निगम के यूनिफिकेशन के बाद 100 फीसदी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की गई- डॉ शैली ओबेरॉय*

*- शिक्षा विभाग में करीब तीन हजार शिक्षकों के ट्रांसफर में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी- डॉ शैली ओबेरॉय*

*- ट्रांसफर संबंधी कार्यों के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई- डॉ शैली ओबेरॉय*

*- ट्रांसफर के नाम पर कोई भी अधिकारी अगर पैसे मांगता है तो मुझसे शिकायत करें, उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी- डॉ शैली ओबेरॉय*

*- ऑनलाइन ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया से कर्मचारियों में खुशी की लहर, कर्मचारियों को किसी भी नेता का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़ेगा- आले मोहम्मद इकबाल*

*- सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर चलते हुए यह कदम उठाया गया है, इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी- मुकेश गोयल*

*नई दिल्ली, 22 मई, 2023*

दिल्ली नगर निगम में ‘आप’ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि शिक्षा विभाग में करीब तीन हजार शिक्षकों ट्रांसफर में सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ट्रांसफर संबंधी कार्यों के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कोई भी अधिकारी अगर ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे मांगता है तो मुझसे शिकायत करें। उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने आज डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ सिविक सेंटर में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के यूनिफिकेशन के बाद 100 फीसदी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की गई है। इसमें ट्रांसफर के इच्छुक कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस प्रक्रिया में निष्पक्ष तरीके से कर्मचारियों का तबादला होगा। इसके लिए चार लोगों की कमेटी का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष निदेशक ( कार्मिक विभाग) हैं। इसके अलावा कमेटी में सहायक शिक्षा निदेशक, आईटी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सदस्य हैं। जब भी ट्रांसफर का आवेदन प्राप्त होता है तो यह कमेटी उसकी स्क्रीनिंग करती है। ट्रांसफर प्रक्रिया विभाग द्वारा अपनाए गए मानदंडों के आधार पर की जायेगी। कमेटी के जरिए कर्मचारी की दिव्यांगता, चिक्तिसीय आधार, आश्रितों की अक्षमता आदि के आधार पर किया जाएगा।

मेयर ने कहा कि ट्रांसफर करते समय इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि किसी विद्यालय में अध्यापकों की कमी न हो जाए। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से 3 हजार प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों का ट्रांसफर किया जाएगा। पहली की सरकारों के समय पर ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर जो पैसे की धांधली हुई है वो अब निगम में आप की सरकार आने के बाद नहीं चलेगी।

डॉ शैली ओबरॉय ने निगम के सभी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी अगर ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर पैसे मांगता है तो मुझसे शिकायत करें, उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अपना पैसा चलेगा और ना सिफारिश चलेगी। एमसीडी में पूरे पारदर्शी तरीके से तबादले किए जाएंगे।  

डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में कैसे जन उपयोगी कार्य होते हैं, ये आपने आज देख लिया है। शिक्षा विभाग से आरंभ हुई ऑनलाइन ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया से सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अपने कामों के लिए कर्मचारियों को किसी भी नेता का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़ेगा। ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से ट्रांसफर संबंधी प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

दिल्ली नगर निगम के नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों के अनुसार निगम में स्वच्छ और सुथरी सरकार आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर चलते हुए ये कदम उठाया गया है, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। ऑनलाइन ट्रांसफर की शुरुआत शिक्षा विभाग से की जा रही है, जिसे निगम के अन्य विभागों में भी लागू किया जाएगा। इस कदम से भ्रष्टाचार से छुटकारा मिलेगा एवं कर्मचारियों को राहत मिलेगी। पहले जरूरतमंद लोगों के ट्रांसफर नहीं होते थे। इस प्रक्रिया के ऑनलाइन होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा एवं जरूरतमंद कर्मचारियों को फायदा होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.