MCD Breaking : स्टैंडिंग कमिटी के मुद्दे पर मेयर शैली ओबरॉय का आया ये बड़ा बयान

बजाते रहो न्यूज़

“हम हाई कोर्ट के आदेश का सम्मान करते है।कोर्ट ने स्टैंडिंग कमिटी के इलेक्शन से संबंधित जो निर्णय दिया है वो हमें स्वीकार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विज़न में सभी के लिए साफ और सुरक्षित दिल्ली बने इसके  लिए हम साथ मे काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

यह कहना है दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबरॉय का। दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमिट के 6 सदस्यों के चुनाव को लेकर हाई कोर्ट के निर्णय पर यह प्रतिक्रिया महापौर ने ट्वीट करके जारी किया है।

असल में बीते कुछ महीने पहले  महापौर के चुनाव के बाद स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव हुआ। चुनाव के बाद 1 सीट को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच अनबन हो गई जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। उसी मामले पर आज हाईकोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया

 हाई कोर्ट की ओर से जो आदेश आया है उसके अनुसार दोनों ही पार्टियों के तीन तीन सदस्यों की जीत दर्ज हो गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.