MCD: मेयर मैडम का आया है सख्त आदेश कहा ख़बरदार अगर ये काम किया तो….

बजाते रहो न्यूज़

*नई दिल्ली, 28 मई, 2023*

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने आधिकारिक आदेश जारी कर कंझावला एमसीडी स्कूल को अस्थायी जेल में बदलने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस पहलवानों की महिला महापंचायत में हरियाणा की सीमा से दिल्ली आने वाले लोगों को हिरासत में लेने के लिए अस्थायी जेल बनाना चाहती है।

दिल्ली पुलिस ने 27 मई, 2023 को एमसीडी के उपायुक्त (उत्तर) को एक पत्र भेजा था। जिसमें एमसी कंझावला चौक स्थित प्राइमरी गर्ल्स स्कूल को 28 मई, 2023 को अस्थाई जेल बनाने के लिए अनुमति मांगी थी। इन अस्थायी जेलों के जरिए हरियाणा से दिल्ली में आने वाले लोगों को रोकना था‌ विशेषकर उन लोगों को जो महिला महापंचायत में भाग लेने के लिए रहे थे।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने पहलवानों को राष्ट्र का गौरव बताते हुए उनके संघर्ष को लेकर प्रशंसा व्यक्त की। क्योंकि वह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में न्याय के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह न्याय के लिए पहलवानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहलवानों से भेंट कर सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने जोर देकर कहा कि स्कूल शिक्षा के मंदिर हैं। एमसीडी स्कूलों को अतीत में नजरअंदाज किया गया। इन स्कूलों का उपयोग केवल दिल्ली के बच्चों को शिक्षित करने के लिए किया जाएगा। कंझावला में एमसीडी स्कूल को अस्थायी जेल में बदलने की अनुमति देने से इंकार करके डॉ. शैली ओबरॉय ने शैक्षणिक संस्थानों की पवित्रता को बचाए रखी है। इसके ‌साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि वे अपने इच्छित उद्देश्य को पूरा करते रहें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.