निगम के सभी भाजपा पार्षद एमसीडी से जुड़ा ये विशेष अभियान चलाएंगे जिसमें निगमकर्मियों को..

बजाते रहो न्यूज़ , नई दिल्ली 

बीते बुधवार को भाजपा पार्षदों की एक बैठक  दिल्ली भाजपा पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि बाढ़ के बाद आपदा जैसी स्थिति और शहर भर में जल जमाव के कारण संकटग्रस्त दिल्ली शहर में उचित स्वच्छता सुनिश्चित करने में पार्टी कैसे योगदान दे सकती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने महासचिव  हर्ष मल्होत्रा और निगम में नेता विपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह की उपस्थिति में पार्षदों को संबोधित किया।

 सचदेवा ने अपने संबोधन में राहत कार्यों में योगदान के लिए पार्टी पार्षदों, विशेषकर बाढ़ प्रभावित वार्डों के पार्षदों की सराहना की।

 सचदेवा ने कहा कि जैसे-जैसे यमुना का पानी कम हो रहा है, न केवल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बल्कि शहर भर में, विशेष रूप से अनधिकृत और पुनर्वास कॉलोनियों में जल जमाव साफ हो रहा है। जैसे-जैसे यह जलजमाव साफ हो रहा है, कीट जनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और इसलिए पार्टी पार्षदों को अपने वार्डों में उचित स्वच्छता और फॉगिंग सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है।

 सचदेवा ने पार्टी पार्षद को गुरुवार 20 जुलाई और शुक्रवार 21 जुलाई को अपने वार्डों में विशेष स्वच्छता और फॉगिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पार्षदों को समूह बनाने और बाढ़ प्रभावित वार्डों के पार्टी पार्षदों को अगले दो सप्ताह तक अपने वार्डों में स्वच्छता सुनिश्चित करने में सहायता करने का भी निर्देश दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष अभियान में पार्षदों के साथ शामिल होंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.