MCD महापौर मैडम का सभी डिप्टी कमिश्नर को ये कड़ा आदेश..कहा तुरंत ये काम…

बजाते रहो न्यूज़

*मेयर ने प्रभावित जोनों के उपायुक्तों को दिए निर्देश, क्षेत्रीय पार्षदों के साथ मिलकर ग्राउंड ज़ीरो पर कार्य करें*

*- मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए पार्षदों और अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक*

*- यमुना का जलस्तर घटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सफ़ाई व्यवस्था सुनिश्चित करें, सड़कों से जल्द से जल्द पानी और सिल्ट हटाएं- डॉ. शैली ओबरॉय*

*- प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं व एंटी लार्वा संबंधी उपाय किए जाएं- डॉ. शैली ओबरॉय*

*- बाढ़ राहत शिविरों में ज़रूरतमंदों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं -डॉ. शैली ओबरॉय*

*- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य करने के लिए दिल्ली सरकार और एमसीडी युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर रही है- डॉ. शैली ओबरॉय*

*नई दिल्ली, 17 जुलाई, 2023*

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने आज निगम मुख्यालय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के हालात को लेकर पार्षदों और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मेयर ने कहा कि यमुना का जलस्तर घट रहा है और अब निगम की ज़िम्मेदारी है कि प्रभावित क्षेत्रों में सफ़ाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। क्षेत्रों व मुख्य सड़कों से जल्द से जल्द पानी, गाद व कचरा हटाएं। दिल्ली में सबसे प्रभावित सिटी एसपी ज़ोन, सेंट्रल ज़ोन, सिविल लाइन जोन, शाहदरा उत्तरी ज़ोन व शाहदरा दक्षिणी ज़ोन में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। साथ ही मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए एंटी लार्वा संबंधी उपाय किए जाएं। प्रभावित क्षेत्रों में कोई बीमारी न फैल जाए, इसीलिए मृत पशुओं को जल्द से जल्द उठाया जाए।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी डीसी, क्षेत्रीय पार्षदों के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर कार्य करेंगे। उसकी नियमित तौर पर रिपोर्ट दी जाए। विशेष रूप से राहत शिविरों में दौरा किया जाए और ये सुनिश्चित हो कि निगम की ओर से सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर घटने के बाद , बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य करने के लिए दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर निगम युद्ध स्तर पर कार्रवाई रह कर रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में जल भराव की समस्या दूर हो गई है। निगम द्वारा सड़कों से सिल्ट को हटाया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम द्वारा 24 घंटे कार्य किया जा रहा है। सुपर सकर मशीनों, पोर्टेबल पंपों, जेटिंग मशीनों व सफ़ाई कर्मचारियों की सहायता से बाढ़ का पानी निकाला जा रहा है और सफाई की जा रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त साक्षी मित्तल, अतिरिक्त आयुक्त सुनील भादू सहित निगम के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.