MCD : महापौर का आया ये नया ऐलान..दिल्ली में आनेवाले इस नए खतरे से हो जाओ सावधान..

बजाते रहो न्यूज़

*लोगों को वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाने के लिए बड़े स्तर पर किया जाएगा दवाइयों का छिड़काव, दिल्लीवासी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करके भी दवाई की छिड़काव करवा सकते हैं- डॉ शैली ओबरॉय*

*- मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने प्रियदर्शिनी कॉलोनी, निगम बोध घाट और बेला मार्ग पहुंचकर औचक निरीक्षण किया*

*- बाढ़-जलभराव की स्थिति में मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा होता है, ऐसे में ध्यान रखा जाए कि किसी भी तरह की बीमारियां न फैलें- डॉ शैली ओबरॉय*

*- दिल्ली नगर निगम के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सेनिटेशन और पब्लिक हेल्थ विभाग पूरी तरह से सक्रिय होकर कार्य करे- डॉ शैली ओबरॉय*

*नई दिल्ली, 16 जुलाई, 2023*

दिल्ली नगर निगम की ओर से किए जा रहे कार्यों का मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने आज रविवार को औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ प्रियदर्शिनी कॉलोनी, निगम बोध घाट और बेला रोड़ पहुंचकर हालात का जायजा लिया। यमुना का जल स्तर कम होने के बाद अब एमसीडी की ओर से 24 घंटे साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। सड़कों पर जमा सिल्ट को तेजी से साफ किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए बड़े स्तर पर दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार कम हो रहा है। इससे अधिकांश क्षेत्रों में जलभऱाव की समस्या दूर हो गई है। अब दिल्ली नगर निगम की ओर से अच्छे से काम करने का समय है। जहां-जहां पर सफाई और सेनिटेशन की जरुरत है, वहां निगम की ओर से 24 घंटे काम किया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सेनिटेशन और पब्लिक हेल्थ विभाग पूरी तरह से सक्रिय होकर कार्य करे। इससे दिल्ली की जनता को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा है, उनसे राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जब भी बाढ़ और जलभराव के हालात पैदा होते हैं तो बीमारियों के फैलने का खतरा होता है। ऐसे में हम इस बात का ध्यान रखेंगे किसी भी तरह की बीमारियां जनता में न फैलें। दिल्ली नगर निगम की ओर से जलभराव से प्रभावित प्रत्येक क्षेत्र में दवाईयों का छिड़काव किया जाएगा। इससे दिल्लीवासियों को डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया आदि वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाया जा सकेगा। दिल्लीवासी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करके भी दवाई की छिड़काव करवा सकते हैं।

मेयर ने कहा कि लोगों ने बताया है कि उनका काफी सामान पानी में बह गया है। उनमें पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि सरकारी दस्तावेज भी शामिल हैं। ऐसे में लोग दोबारा से सरकारी दस्तावेज बनवा सकें, इसके लिए सरकारी कैंप की व्यवस्था करेंगे। इससे वह जल्द से जल्द सरकारी दस्तावेजों को बनवा सकेंगे। इस दौरान क्षेत्र के मंत्री इमरान हुसैन, विधायक प्रहलाद सिंह साहनी, पार्षद पुनरदीप सिंह साहनी, डीसी अंकिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.