MCD : यदि आपके यहाँ जल भराव की दिक्कत है तो तुरंत इस नंबर पे कॉल करें..तुरंत समाधान मिलेगा..

बजाते रहो न्यूज़

*दिल्ली नगर निगम नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर,नागरिकों की सुविधा के लिए दिल्ली नगर निगम ने साझा किए अपने सभी 12 क्षेत्रों के कंट्रोल रूम नंबर*

*दिल्ली नगर निगम द्वारा साझा किए नंबरों पर नागरिक जलभराव,पेड़ गिरने,भवन का भाग गिरने एवं किसी भी अन्य आपात स्थिति में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं*

*नागरिक अपनी शिकायतें निगम की 311 ऐप पर भी दर्ज करा सकते हैं,ऐप को प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है*

दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए अपने सभी 12 क्षेत्रों के कंट्रोल रूम नंबर साझा किए हैं। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में जैसे जलभराव,पेड़ गिरना,भवन का कोई भाग क्षतिग्रस्त होने इत्यादि की सूरत में इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नागरिक अपनी

शिकायतें निम्न फोन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं:-

दिल्ली नगर निगम के केंद्रीय कंट्रोल रूम नंबर 155305,
पश्चिमी क्षेत्र 011-25422700,25191014 एवं 25191016;
मध्य क्षेत्र 011 29810705 एवं 29812700;
दक्षिणी क्षेत्र 011 26522700 एवं 26517191;
नजफगढ़ क्षेत्र 011 28013283,28018818 एवं 28011235;
सिटी सदर पहाड़गंज क्षेत्र 01123913773 एवं 23913775
सिविल लाइंस क्षेत्र 011 23942700 एवं 23923992;
नरेला क्षेत्र 01127283261,27283783 एवं 27283785;
रोहिणी क्षेत्र 011 27042700,27050132 एवं 27050133;
करोल बाग क्षेत्र 011 25812700 एवं 25754341;
केशवपुरम क्षेत्र 011 27183146,27183147 एवं 27183148;
शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र 011 66667391,66667392,66667393 एवं 66667394;
शाहदरा उत्तरी क्षेत्र 011 22822700,22831947 एवं 8860550590

दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए एमसीडी 311 ऐप भी बनाया है। नागरिक इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। नागरिक किसी भी प्रकार की समस्या के लिए निगम की 311 ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम ने नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु सभी 12 क्षेत्रों के कंट्रोल रूम नंबर साझा किए हैं। निगम इन कंट्रोल रूम नंबर पर प्राप्त शिकायतों का निवारण समयबद्ध तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.