MCD महापौर ने इस बड़े कार्य में संख्या बढ़ाने की जगह 22 और कम कर दिए

बजाते रहो न्यूज़

पहले ही दिल्ली में180 स्थान मलबा डालने के लिए थे चिह्नित :  राजा इकबाल सिंह
-आप सरकार ने 158 स्थान चिह्नित किए हैं यानि 22 स्थान कम कर दिए हैं
-महापौर के पास अपनी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए वह भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेती है

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष  राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आज महापौर डा. शैली ओबेराय की प्रेसवार्ता में उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि वह भाजपा द्वारा स्थापित किए गए सीएंडडी वेस्ट प्लांट और नागरिकों को मलबा निस्तारण के लिए चिह्नित तय स्थानों का श्रेय लेती हुई नजर आई। इससे यह साबित हो गया है कि महापौर के पास आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धि बताने का कोई काम नहीं है इसलिए वह भाजपा द्वारा 15 साल में किए गए कार्यों का श्रेय बार-बार लेती हुई नजर आती है।
राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने भाजपा की निगम में सरकार होने की वजह दोहरा व्यवहार किया और निगम के फंड रोके। बावजूद इसके दिल्ली नगर निगमों में भाजपा के महापौर ने निगम को अात्मनिर्भर बनाने और नई तकनीक को समाहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महापौर ने जो प्रेसवार्ता में जो पांच सीएंडडी वेस्ट प्लांट का जिक्र किया यह सभी प्लांट भाजपा के शासन के दौरान स्थापित किए गए थे। उन्होंने कहा कि चाहे रानी खेडा का सीएंडडी वेस्ट प्लांट हो या ओखला, शास्त्री पार्क, बुराड़ी और बक्करवाला के सीएंडडी प्लांट भाजपा शासन में स्थापित किए गए। यहां पर मलबे से इंटरलाकिंग टाइलें, ईंटे आदि चीजे बनाई जाती है। इतना ही नहीं निगम को भी यहां से तय सामग्री खरीदनी पड़ती है ताकि इन प्लांट का वित्तीय संचालन हो सके।
उन्होंने कहा दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए स्थायी इंतजाम नहीं किए हैं। जिसकी वजह से राजधानी में सर्दियों में दिल्ली गैस चेंबर बन जाती है। राजा इकबाल सिंह ने सवाल किया कि महापौर बताए कि दिल्ली के सीएम ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कितनी नई बसें खरीदी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.