MCD : फिर गरमाया निगम के इन कर्मचारियों के साथ हो रहे इस बड़े घोटाले का मुद्दा

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आज दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय को पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम द्वारा ई.एस.आई. स्वास्थ्य सेवा देने के नाम पर किये जा रहे घोटाले का पर्दाफाश किया है। नगर निगम स्वास्थ्य सेवा देने के नाम पर अपने लगभग 3500 अनुबंधित डी.बी.सी. के आलावा अन्य 2000 प्रतिपूरक ग्राउंड कर्मचारियों के साथ यह घोटाला कर रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने पत्र में मेयर को याद दिलाया है कि अप्रैल 2023 में नगर निगम ने जारी 2 श्रेणियों के लगभग 5500 कर्मचारियों को ई.एस.आई. स्वास्थ्य कार्ड देने की घोषणा की और अप्रैल से ही रुपये की कटौती शुरू कर दी गई। इन कर्मचारियों के वेतन से 150 रुपये ई.एस.आई. कार्ड के नाम पर कटते हैं।

छह महीने बीत चुके हैं और ये कार्ड अभी तक चालू नहीं हुए हैं।

जब कर्मचारी इस ई.एस.आई. कार्ड को लेकर ई.एस.आई. डिस्पेंसरी या अस्पतालों में जाते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि उनके कार्ड निष्क्रिय हैं और अपंजीकृत हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि आज जब मैंने ई.एस.आई. से पूछताछ की तो अधिकारियों से पता चला है कि एम.सी.डी. जो 5500 कर्मचारियों से राशि काट रहा है, उसने आज तक ई.एस.आई. को एक पैसा भी नहीं दिया है।

मेयर एवं एम.सी.डी. की निंदा करते हुए इस घोटाले के लिए दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने पत्र में कर्मचारियों को ई.एस.आई. सेवा तुरंत सुनिश्चित करने की मांग की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.