MCD में फिर उठा अबतक का सबसे बड़ा मुद्दा…

बजाते रहो भारत न्यूज़

*दिल्ली नगर निगम की आप सरकार के कार्यकाल में दिल्ली की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराई,आप पार्टी निगम चुनाव के समय 1 जनवरी 2024 तक कूड़े के पहाड़ खत्म करने के वादे पर चुनाव जीती,अब दिल्ली की कोई सुध नहीं-  राजा इकबाल सिंह*

*एक और दिल्ली की मेयर साहिबा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पद यात्रा कर रही हैं वहीं दूसरी ओर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं-  राजा इकबाल सिंह*

*दिल्ली के मुख्यंत्री ने दिल्ली की सफाई के लिए 850 करोड़ देने का वादा किया था, मेयर साहिबा बताएं वो राशि कहां है-  राजा इकबाल सिंह*

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली की चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर दिल्ली नगर निगम की आप सरकार पर बड़ा हमला बोला। श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली की जनता से 01 जनवरी 2024 तक कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के वादे के साथ निगम की सत्ता पर काबिज हुई थी। किंतु आज उस 1 तारीख को बीते कई दिन हो गए हैं लेकिन दिल्ली की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है और लैंडफिल साइटों पर कूड़ा बढ़ गया है। श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम सफाई के लिए निगम की अतिरिक्त 850 करोड़ रुपए का फंड जारी करेंगे लेकिन उसका भी कोई अता पता नहीं है।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में नालियां और पीडब्ल्यूडी के नाले कूड़े से लबालब भरे पड़े,पूरी दिल्ली कूड़ा कूड़ा है और चारों तरफ गंदगी का आलम है लेकिन इस बात की सुध लेने वाला कोई भी नही है। ऐसे में यह अभियान दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकना मात्र है।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि कल से दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं क्योंकि उनका शोषण हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम की आप सरकार की कार्यप्रणाली की कड़ी निन्दा करती है। निगम में आप पार्टी के शासनकाल में कर्मचारी परेशान हैं एवं दिल्ली की जनता त्रस्त है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.