MCD: सालों से इस खबर का इंतजार कर रहे इन स्टॉफ को मेयर ने दे दी अबतक की सबसे बड़ी खुशखबरी..

बजाते रहो भारत न्यूज़

*हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को ढाई साल बाद वेतन मिलना शुरू हुआ*

*- मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने हरदयाल लाइब्रेरी की मैनेजमेंट कमेटी और कर्मचारियों के साथ बैठक की*

*- सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा, प्रथम चरण में 52 कर्मचारियों को दिया जा रहा है- डॉ शैली ओबरॉय

*- सभी लाइब्रेरियों की लिस्ट और उनके कर्मचारियों की रिपोर्ट दो दिन के भीतर दी जाए- डॉ शैली ओबरॉय*

*नई दिल्ली, 16 जनवरी, 2023*

हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को करीब ढाई साल बाद वेतन मिलना शुरू हो गया है। निगम की आप सरकार की ओर से करीब 2.27 करोड़ रुपए वेतन संबंधी कार्यों के लिए दिए गए हैं। इस राशि से सभी कर्मचारियों को 2021-22 का वेतन दिया जाएगा। पहले चरण में कुल 52 कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा।

लाइब्रेरी की एक्स ऑफिसो अध्यक्ष मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने आज सिविक सेंटर में हरदयाल लाइब्रेरी की नई मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में लाइब्रेरी से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार के बारे में चर्चा की। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी वेतन संबंधी परेशानियों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव पार्षद प्रीति व संयुक्त सचिव पार्षद उषा शर्मा व वह अन्य कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

मेयर ने कहा कि वेरिफिकेशन कमेटी की रिपोर्ट आने के पश्चात कर्मचारियों को को वेतन देना आरंभ कर दिया है। सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा और प्रथम चरण में वर्ष 2021-22 का वेतन 52 कर्मचारियों को दिया जा रहा है। आने वाले समय में सभी औपचारिकताओं और जांच को पूरा कर, सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा।

बैठक में मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निगम की सभी लाइब्रेरियों की लिस्ट और उनके कर्मचारियों की रिपोर्ट दो दिन के भीतर दी जाए। सभी लाइब्रेरी की मैं स्वयं जांच करूंगी कि वह सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं, कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और कितना वेतन बकाया है। सभी लाइब्रेरियों का निरीक्षण मेयर और निगम पार्षदों द्वारा किया जाएगा।

*अयोग्य लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया गया*

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि अभी तक कर्मचारियों की सैलरी के लिए दिए गए फंड का गलत इस्तेमाल किया गया। अयोग्य लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया गया है। हम सभी अव्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं और अप नियम अनुसार ही कार्य किए जाएंगे। निगम की आप की सरकार कर्मचारियों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

*हरदयाल लाइब्रेरी का बकाया बिल भी कराया जमा*

निगम की आप सरकार की ओर से हरदयाल लाइब्रेरी को ग्रांट रिलीज कर दी गई। इसके बाद चैक के माध्यम से हरदयाल लाइब्रेरी का बिजली बिल जमा करा दिया गया है। हरदयाल लाइब्रेरी मुख्यालय के अलावा एक अन्य लाइब्रेरी का भी बिजली बिल जमा कराया गया है। करीब 5.60 लाख रुपए के बिल का भुगतान किया गया है। अब इससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान लाइन संबंधी दिक्कत नहीं होगी।

*बेहतर व्यवस्था लागू करने हेतु हरदयाल लाइब्रेरी की मैनेजमेंट कमेटी का गठन*

दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में हरदयाल लाइब्रेरी की मैनेजमेंट कमेटी के गठन हुआ था। इसमें हरदयाल लाइब्रेरी की एक्स ऑफिसो अध्यक्ष और मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने छह सदस्य नामित किए गए। इनमें वार्ड 217 से पार्षद प्रीति, वार्ड 72 से पार्षद ऊषा शर्मा, वार्ड 74 से पार्षद पुनरदीप सिंह सहानी, वार्ड 77 से किरन बाला, वार्ड 79 से मोहम्मद सादिक और वार्ड 227 से पार्षद शगुफ्ता चौधरी को सदस्य बनाया गया था। इसके बाद सभी सदस्यों ने पार्षद प्रीति को सचिव के पद पर नामित किया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.