MCD : निगम के 13 कर्मचारियों को ये गलत काम करना पड़ा महँगा…तुरंत किए गए निलंबित..

बजाते रहो भारत न्यूज़

*दिल्ली नगर निगम ने अपने बकाया राशि के भुगतान के लिए कोर्ट जाकर एक से अधिक बार बकाया राशि प्राप्त करने वाले सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया*

*दिल्ली नगर निगम ने नरेला क्षेत्र एवं सदर पहाड़गंज क्षेत्र में कार्यरत 13 सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित*

*दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को चेतावनी: एक ही राशि के लिए बार बार कोर्ट जाकर एक से अधिक बार बकाया राशि प्राप्त न करें*

*दिल्ली निगम निगम को धोखा देने की कोशिश पड़ सकती है भारी*

दिल्ली नगर निगम ने एक ही राशि के लिए एक से अधिक बार कोर्ट जाकर बकाया राशि प्राप्त करने के लिए नरेला क्षेत्र एवं सदर पहाड़गंज क्षेत्र में कार्यरत 13 सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। दिल्ली नगर निगम के अनुसार एक ही राशि का एक से अधिक बार भुगतान होने के कारण निगम को वित्तीय नुकसान झेलना पड़ता है। एक ही राशि का एक से अधिक बार भुगतान विभाग को धोखा देने की कोशिश समझा जा सकता है इसलिए कर्मचारी इस प्रकार के कदम न उठाएं।

दिल्ली नगर निगम के संज्ञान में आया है कि कुछ सफाई कर्मचारी अपना बकाया भुगतान लेने के बाद भी लेबर कोर्ट का रुख कर लेते हैं। लेबर कोर्ट से भुगतान संबंधी आदेश पारित होने के बाद बैंक निगम के खाते से बकाया राशि डेबिट कर सफाई कर्मचारी के खाते में डाल देता है। इस प्रकार सफाई कर्मचारी एक ही बकाया राशि के लिए कोर्ट से आदेश पारित करा कर एक से अधिक बार भुगतान प्राप्त कर लेते हैं,जिसकी वजह से निगम को वित्तीय हानि उठानी पड़ती है।

दिल्ली नगर निगम द्वारा प्रारंभिक जांच करने के पश्चात नरेला एवं सदर पहाड़गंज क्षेत्र से ऐसे कुछ मामलों का पता चला है जिसके चलते उन सभी सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों को चेतावनी देता है कि एक ही राशि के लिए बार बार कोर्ट का रुख न करें अन्यथा निगम द्वारा कठोर दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

दिल्ली नगर निगम इस तरह के अन्य मामलों की भी जांच कर रहा है। इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.