एक तरफ कर्मचारी अपने वेतन के लिए तरस रहे हैं वहीं दूसरी ओर आप के निगम पार्षद जनता के पैसे पर मौज कर रहे हैं- सरदार राजा इकबाल सिंह*

बजाते रहो भारत न्यूज़

*निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आप पार्टी के खास पार्षदों के लंच पर खर्च किए 15 लाख रुपए- सरदार राजा इकबाल सिंह*

*आर्थिक तंगी से गुजर रहे निगम पर आप सरकार द्वारा डाला जा रहा है अनावश्यक बोझ- राजा इकबाल सिंह*

*एक तरफ कर्मचारी अपने वेतन के लिए तरस रहे हैं वहीं दूसरी ओर आप के निगम पार्षद जनता के पैसे पर मौज कर रहे हैं- सरदार राजा इकबाल सिंह*

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर  राजा इकबाल सिंह ने निगम की आप सरकार एवं दिल्ली की मेयर को 125 आप पार्षदों के लंच पर लगभग 15 लाख रुपए खर्च करने पर कटघरे में खड़ा किया। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि एक तरफ तो आप पार्टी आम होने का स्वांग रचती है वहीं दूसरी ओर 125 पार्षदों के लंच के ऊपर 15 लाख खर्च करती है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की मेयर साहिबा को जनता को जवाब देना चाहिए कि जब अधिकारियों एवं नेताओं के लंच पर किए जाने वाले खर्च की सीमा तय है तो उन्होंने किस अधिकार से जनता का पैसा बर्बाद किया। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप पार्टी के पार्षदों द्वारा 10,000 रुपए प्रति प्लेट का लंच करते हुए उनके हाथ जरा से भी नहीं कांपे। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में से घोटाले की बू आ रही है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि एक तरफ तो दिल्ली नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वेतन एवं बकाया एरियर राशि के लिए परेशान है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा 10,000 रुपए प्रति प्लेट का लंच किया जाना आम आदमी पार्टी का कर्मचारी विरोधी दृष्टिकोण दिखलाता है। उन्होंने कहा कि निगम आर्थिक तंगी से गुजर रहा है ऐसे में ऐसी गैर जरूरी मदों में इतना खर्च आप पार्टी का असंवेदनशील चेहरा उजागर करता है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप पार्टी ने अपने ही किसी कार्यकर्ता को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए ये पूरा कारनामा किया है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि हम निगमायुक्त से निवेदन करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाए एवं दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.