दिल्ली की सफाई व्यवस्था हुई खराब,निर्माण एवं विध्वंस कचरे का नही हो रहा सही निस्तारण- सरदार राजा इकबाल सिंह

बजाते रहो भारत न्यूज़,

*निगम में आप पार्टी के कार्यकाल में दिल्ली की सफाई व्यवस्था हुई खराब,निर्माण एवं विध्वंस कचरे का नही हो रहा सही निस्तारण- सरदार राजा इकबाल सिंह*

*निगम की आप सरकार भ्रष्टाचार में व्यस्त,निगम के सी एंड डी संयंत्रों की सुध लेने वाला कोई नहीं- सरदार राजा इकबाल सिंह*

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली की खराब होती सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप पार्टी के निगम के एक वर्ष के शासन में सी एंड डी संयंत्रों की सुध लेने वाला कोई भी नही है। दिल्ली में जगह जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं और दिल्ली की मेयर साहिबा प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप पार्टी की अकर्मण्यता के चलते दिल्ली के नागरिक नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम चुनाव के समय झूठी गारंटियां देकर आप पार्टी निगम की सत्ता में तो आ गई लेकिन काम के नाम पर दिखाने के लिए उनके पास कुछ भी नही है। आप पार्टी के पार्षद बस भ्रष्टाचार के जरिए अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं और दिल्ली की जनता त्रस्त है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की कार्यशैली का कड़ा विरोध करती है व आप पार्टी को चेतावनी देते है कि वो अपने कार्य करने का तरीका सुधार लें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.