MCD नेता विपक्ष ने अलीपुर आग दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की

बजाते रहो भारत न्यूज़

*दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष राजा इक़बाल सिंह ने अलीपुर आग दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।*

*आम आदमी पार्टी की अक्षमता और दिल्ली नगर निगम के फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का परिणाम है अलीपुर पेंट फ़ैक्टरी की दुर्घटना-नेता विपक्ष  राजा इक़बाल सिंह*

दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर  राजा इक़बाल सिंह ने अलीपुर पेंट फ़ैक्टरी में हुई दुर्घटना में मृत 11 मजदूरों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायल मज़दूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की अक्षमता और दिल्ली नगर निगम के फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार का परिणाम है अलीपुर फ़ैक्टरी की दुर्घटना। उन्होंने बताया कि जब से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम की सत्ता सँभाली है तब से भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा छू रहा है। आम आदमी पार्टी की मेयर को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

 राजा इक़बाल सिंह ने इस दुर्घटना की जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की माँग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी जाँच का विषय है कि आखिर कैसे एक इतनी खतरनाक पेंट फैक्ट्री इतनी घनी आबादी वाले क्षेत्र में चल रही थी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी नागरिकों के प्रति कितनी संवेदनशील है इस बात से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल न ही आम आदमी पार्टी की मेयर और न ही आम आदमी पार्टी का कोई नेता दुर्घटना में मृतकों के परिजनों व घायलों से मिलने पहुँचा। उन्होंने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरी भारतीय जनता पार्टी दुर्घटना में मृतकों के परिजनों व घायलों के साथ खड़ी है और इनकी हर संभव सहायता की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.