सीएम अरविंद केजरीवाल का सपना निगम स्कूलों को भी दिल्ली के स्कूलों की तरह बेहतर बनाने का है- डॉ. शैली ओबरॉय

बजाते रहो भारत न्यूज़

*सीएम अरविंद केजरीवाल का सपना निगम स्कूलों को भी दिल्ली के स्कूलों की तरह बेहतर बनाने का है- डॉ. शैली ओबरॉय*

*- मेयर डॉ. शैली ओबरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल ने दिल्ली नगर निगम के प्रथम बाल मेला समारोह का उद्घाटन किया*

*- बच्चे आगे जाकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, नेता आदि बनते हैं, इसलिए बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें- डॉ शैली ओबरॉय*

*- बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और शिक्षक बच्चों के माध्यम से देश का भविष्य गढ़ते हैं- डॉ. शैली ओबरॉय*

*- दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर होता जा रहा है- आले मोहम्मद इकबाल*

*- बच्चों को शिक्षित बनाकर ही देश को विकसित बना सकते हैं- मुकेश गोयल*

*नई दिल्ली, 06 मार्च, 2024*

दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल ने आज दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रथम बाल मेले का उद्घाटन किया। बाल मेला समारोह-2023-24 का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, दिल्ली गेट में किया गया। इसमें दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोनों के निगम स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बाल मेला समारोह का आयोजन बच्चों की सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों, खेलों, सांस्कृतिक प्रतिभा का जश्न मनाने और बच्चों को इसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया।

इस दौरान मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि आज दिल्ली के सभी निगम स्कूलों के बच्चे एक प्लेटफॉर्म पर जमा हुए हैं। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के बच्चों द्वारा इतना भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पिछले 25 सालों में दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग द्वारा किया गया यह सबसे भव्य कार्यक्रम है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना है कि नगर निगम स्कूलों में शिक्षा के स्तर को दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह ही उत्कृष्ट बनाना है। हम आने वाले समय में दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। हम शिक्षा के आधारभूत ढांचे को उन्नत करेंगे। इसके बाद हम शिक्षा के विभिन्न टूल्स के सहारे बच्चों का शैक्षणिक विकास करेंगे। हम बच्चों को म्यूजिक, खेल, सांस्कृतिक विषय आदि विधाओं में भी पारंगत करेंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और शिक्षक बच्चों के माध्यम से देश का भविष्य गढ़ते हैं। इसलिए शिक्षा के स्तर को उठाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। अगर हम चाहते हैं कि हमारे देश के बच्चे आगे बढ़ें तो हमें इस उद्देश्य के लिए मिल-जुलकर काम करना होगा। निगम के स्कूल बच्चों की बुनियाद तैयार करते हैं। ये बच्चे बाद में आगे जाकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, नेता आदि बनते हैं। इसलिए मैं अभिभावकों से भी अपील करती हूं कि बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और पीटीएम के माध्यम से अध्यापकों से संवाद करें। मैं बच्चों से भी कहना चाहूंगी कि आप शिक्षकों और अपने माता-पिता सम्मान करें और एक बेहतर नागरिक बनें।

डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि बच्चे ही वास्तविक जीवन के सितारे हैं। कम उम्र के बच्चों ने जिस स्तर की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी वह ने केवल मनमोहक है बल्कि हैरान करने वाली भी है। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर होता जा रहा है। निगम स्कूलों के बच्चे अब प्राइवेट स्कूलों से आगे हैं। यह शिक्षा विभाग के सतत प्रयासों का परिणाम है। मुझे उम्मीद है कि निगम स्कूलों के ये बच्चे भविष्य में दिल्ली और देश की शान बनेंगे।

नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार बाल मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले के माध्यम से निगम स्कूलों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। पिछले 27 सालों के अपने राजनीतिक जीवन में मैंने निगम स्कूलों के बच्चों द्वारा इतनी मनमोहक प्रस्तुति पहली बार देखी है। निगम स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा और जज्बे की कोई कमी नहीं है लेकिन हमें इस प्रतिभा को निखारना होगा। हमारे निगम स्कूलों के बच्चे किसी भी प्राइवेट स्कूलों को मात देनी की क्षमता रखते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी मिलकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, उन्हें अच्छा मिड डे मिल का खाना दें, उन्हें खेलकूद की ट्रेनिंग दें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास है। हम बच्चों को शिक्षित बनाकर ही देश को विकसित बना सकते हैं।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.