बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे सोमनाथ भारती एक हताश प्रत्याशी हैं -भाजपा

बजाते रहो भारत न्यूज़

नई दिल्ली 6 मार्च :

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि सोमनाथ भारती चुनाव से पहले हार मान चुकी पार्टी के एक निराश हताश प्रत्याशी हैं जो चुनाव में दिखने के लिए बेतुकी ब्यानबाजी कर रहे हैं।

 कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली में सरकार एवं नगर निगम में सत्ता है पर उसके पास लोकसभा की 7 सीटें खुद लड़ने का अस्तित्व नही है, वह कांग्रेस के रहमो करम पर चुनाव में उतर रही है, लगभग हर दिन आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की सोमनाथ भारती एक महिला विरोधी मानसिकता के व्यक्ति हैं जिनपर पत्नी से विवाद से लेकर ना जाने कितने महिला उत्पीड़न के आरोप हैं और आज भी खुद उनकी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग द्वारा पटेल नगर में एक नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सोमनाथ भारती की चुप्पी उनके महिला विरोधी चरित्र का एक और प्रमाण है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की भाजपा द्वारा  बाँसुरी स्वराज जैसी प्रखर वकील एवं प्रवक्ता को नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद “आप” प्रत्याशी सोमनाथ भारती पूरी तरह बौखला गये हैं और खुद को अभी से चुनाव आखेड़े के बाहर पा रहे हैं।

 बाँसुरी स्वराज के नामांकन की घोषणा के बाद नई दिल्ली के लोग उनके प्रति मन बना चुके हैं, खासकर महिलाए एवं युवा और इसी से हताश सोमनाथ भारती अब एक ऐसे विषय पर जिसका सार्वजनिक जवाब अगस्त 2015 में संसद के पटल पर दिया जा चुका है उस पर बेतुकी ब्यानबाजी करके खुद को अखबार की खबरों में जिंदा रखना चाह रहे हैं।

कपूर ने कहा है की अगर सोमनाथ भारती अपनी बेतुकी ब्यानबाजी बंद नही करेंगे तो शीघ्र दिल्ली की महिलाए अरविंद केजरीवाल से सोमनाथ भारती के महिला विरोधी चरित्र पर सवाल पूछेंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.