परेशान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता हांथ जोड़ ले रहे हैं कांग्रेस नेताओं का सहारा

निगम चुनाव के मद्देनजर लेना पड़ रहा है कांग्रेसी नेताओं का सहारा

दिल्ली एमसीडी चुनाव सिर पर है ऐसे में नेताओं का दल बदल कार्यक्रम जारी है। अभी जहां लगातार भाजपा के मौजूदा पार्षद पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन करते नज़र आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उस खामियाजे की भरपाई करने में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जुट गए हैं ।

उसी कड़ी में आज कांग्रेस से लक्ष्मीनगर ब्लॉक के अध्यक्ष  राजेश कुमार खिंद्री और महामंत्री  जगदीश सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों को दिल्ली बीजेपी में शामिल कराया गया

मौके पर लक्ष्मीनगर से विधायक  अभय वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता  हरीश खुराना एवं  ब्रिजेश राय और शाहदरा जिले के जिलाध्यक्ष  रामकिशोर शर्मा उपस्थित थे।

गुप्ता ने कहा कि लक्ष्मीनगर ब्लॉक से इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस सदस्यों का भाजपा परिवार में शामिल होना हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। श्री राजेश खिंद्री और उनकी टीम का भरपूर लाभ हमें मिलेगा इसका पूर्ण विश्वास है।

उधर राजेश खिन्द्री ने कहा कि  आदेश गुप्ता की कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर मैंने अपनी पूरी टीम के साथ आज भाजपा परिवार में शामिल होने का फैसला किया है। हालांकि हमें पता है कि हमें बहुत देरी हो गई है, यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन जब जागो तभी सबेरा, इसी सोच के साथ हमने आज भाजपा की सदस्या ग्रहण की है।

उन्होंने कहा कि आज हम विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी की तरफ से मिली किसी भी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और हमारे दल का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप में एक पूरी टीम के बराबर है।  खिंद्री ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां परिवारवाद को कार्यकर्ताओं से ऊपर रखा जाता है इसलिए कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करता है। इतने सालों तक सेवा देने के बावजूद एक कार्यकर्ता के रुप में हम आज भी खुद को ठगा महसूस करते हैं।