महापौर ने किया पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान देकर सम्मानित

ज़म ज़म फाउन्डेशन के द्वारा आज मेयर हाऊस में आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री राजा इकबाल सिंह ने पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान 2021 देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ज़म ज़म फाउन्डेशन के प्रमुख संरक्षक  योगेन्द्र सिंह मान पूर्व महापौर  अवतार सिंह भाजपा उत्तर-पूर्वी दिल्ली ज़िला के अध्यक्ष  मोहन गोयल उपाध्यक्ष  सचिन मावी ज़म ज़म फाउन्डेशन के संरक्षक बोर्ड के सदस्य  उमेश माथुर अध्यक्ष शमीम अहमद खान उपाध्यक्ष  अर्चना गिल महासचिव  रेखा शर्मा सचिव रहीस त्यागी कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम सलाहकार बोर्ड के सदस्य ख़ालिद कुरैशी सदस्य मौहम्मद क़ामिल सहित  गीता सक्सेना  दीपमाला  पूजा ठुकराल  सुनीता वशिष्ट  प्रीति सक्सेना  सुचित्रा यादव  अनिल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

महापौर  राजा इकबाल सिंह ने आज राष्ट्रीय सहारा से  आदर्श शर्मा दैनिक जागरण से  निहाल सिंह पंजाब केसरी से  राकेश कुमार शर्मा हिन्दुस्तान से  दिनेश वत्स मिलाप उर्दू से  तारा चन्द दैनिक वीर अर्जुन से  कृष्ण देव पाठक सान्ध्य वीर अर्जुन से  विजय शर्मा देशबन्धु से  इकरार खान विराट वैभव से  जयचंद्ररा मुकसत्ता से  अशोक धवन दैनिक ओपन सर्च से  विजय कुमार टोटाल टीवी से  संजय वर्मा न्यूज़ वर्ल्ड 4 यू से  गुलज़ार अहमद सफर आपके साथ न्यूज़ से  इम्तियाज़ अहमद, बजाते रहो न्यूज़ से श्रावणी मिश्रा भूपति हिन्दुस्तान समाचार न्यूज़ एजेन्सी से  मौहम्मद ओवैस सहित हिन्दूराव अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर  अर्चना गिल प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र मल्का गंज से  दीपक चौपड़ा व भाजपा उत्तर-पूर्वी दिल्ली ज़िला अध्यक्ष मोहन गोयल को कोरोना योद्धा सम्मान 2021 देकर सम्मानित किया

इस अवसर पर महापौर  राजा इकबाल सिंह ने कहा कि कोरोना काल मे पत्रकारों ने अहम भूमिका अदा की है जिसके लिए उनका सम्मान होना चाहिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.