मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोविड ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हुए डॉ. अमित सिंह के परिवार की 10 लाख देकर की सहायता

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोविड ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हुए डॉ. अमित सिंह दामिया की पत्नी को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

– हम फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ हमेशा खड़े हैं, हमें स्वर्गीय डॉ’. अमित सिंह की सेवा पर गर्व है- अरविंद केजरीवाल

 मैं उम्मीद करता हूं कि इस आर्थिक सहायता से स्व. डॉ. अमित सिंह के परिवार को थोड़ी मदद मिल जाएगी- अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान डॉ. अमित सिंह दामिया की कार्डियक अरेस्ट से निधन होने पर उनकी पत्नी मनमीत अलंग को सहानुभूति के आधार पर आज आर्थिक मदद के तौर पर दस लाख रुपए का चेक सौंपा। स्व. डॉ. अमित सिंह दायमा के परिवार को यह आर्थिक मदद मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की गई है। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ हमेशा खड़े हैं। हमें स्वर्गीय डॉ’. अमित सिंह की सेवा पर बहुत गर्व है। हम उनकी जिंदगी वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन उम्मीद करता हूं कि इस आर्थिक सहायता से उनके परिवार को थोड़ी मदद मिल जाएगी।

स्वर्गीय डॉ. अमित सिंह दामिया की पत्नी मनमीत अलंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान स्व. डॉ. अमित सिंह की पत्नी के साथ उनकी मां और बच्चा साथ में थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वर्गीय डॉ. अमित सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि स्व. डॉ. अमित सिंह ने कोरोना के दौरान लगातार ड्यूटी की और पूरी लगन से कोरोना मरीजों की सेवा की। मैं उनके परिवार से आज मिला और परिवार को आर्थिक मदद के रूप में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह हमारी तरफ से मदद का एक छोटा सा प्रयास है। हम फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ हमेशा खड़े हैं। हमें स्वर्गीय डॉ’. अमित सिंह की सेवा पर गर्व है। हम उनकी जिंदगी वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि इस आर्थिक मदद से परिवार को थोड़ी मदद अवश्य मिलेगी। हम हमेशा परिवार के साथ खड़े है। वहीं, स्व. डॉ. अमित सिंह दायमा की पत्नी मनमीत अलंग ने आर्थिक मदद देने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया और कहा कि दिल्ली सरकार मेरे बुरे वक्त में साथ खड़ी रही, इसके लिए मैं सीएम अरविंद केजरीवाल जी का बहुत आभारी हूं।

स्वर्गीय डॉ. अमित सिंह दामिया स्वामी विवेकानंद अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में अनुबंध के आधार पर वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में तैनात थे। वह कोरोना की ड्यूटी पर थे और ड्यूटी के दौरान ही उन्हें 13 मई 2021 को कार्डियक अरेस्ट का अटैक आया था। उन्हें हरियाणा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। वह कोरोना काल के दौरान लगातार ड्यूटी कर रहे थे और पूरे लगन के साथ कोरोना मरीजों की सेवा की। परिवार में कमाने वाले वह अकेले थे। उनके परिवार में पत्नी, मां और एक बच्चा है। परिवार किराए के मकान में रहता है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के विकासपुरी एरिया निवासी स्वर्गीय डॉ. अमित सिंह दामिया स्वामी विवेकानंद अस्पताल में अनुबंध पर वरिष्ठ रेजिडेंट के तौर पर तैनात थे। वह कोविड-19 काल में लगातार ड्यूटी की थी। इस दौरान उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से ड्यूटी कर सभी को प्रभावित किया था। कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट का अटैक आया और उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी मनमीत अलंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पारिवारिक स्थिति को मद्देनजर रखते हुए मानवीय आधार पर सहानुभूति पूर्वक मामले का संज्ञान लिया और आर्थिक मदद दी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.