लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

नई दिल्ली, 2 जून। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर लोकमाता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय संस्कृति, जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में शासन की जिम्मेदारी संभालते हुए अहिल्याबाई ने न्यायप्रियता, दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से आदर्श प्रशासन स्थापित किया। उनका शासन प्रजा के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और लोकहित के लिए समर्पित था।

उन्होंने कहा कि काशी, सोमनाथ, उज्जैन और गया सहित देश के अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण में अहिल्याबाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है। भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को सम्मानपूर्वक स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के आदर्श विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने नागरिकों से समाज सेवा, महिला सम्मान और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।संगम लाल गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने न्यायपूर्ण, संवेदनशील और जनहितैषी शासन से यह सिद्ध किया कि सेवा भाव, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकमाता के आदर्श आत्मनिर्भर, समरस और विकसित भारत के निर्माण के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और सुशासन की विरासत को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।