नई दिल्ली।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गुरुवार प्रातः पूर्वी दिल्ली के सैनी एन्क्लेव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी भाग लिया तथा हरित और स्वच्छ दिल्ली के संकल्प को दोहराया। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रदूषण कम करने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
