मालवीय नगर अग्निकांड: विदेश मंत्रालय ने 13 विदेशी नागरिकों की मौत की पुष्टि की

नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल/गेस्ट हाउस में 3 जून को हुए भीषण अग्निकांड में कुल 21 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार संबंधित देशों के दूतावासों के संपर्क में है और दस्तावेजी एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार मृत विदेशी नागरिकों में शामिल हैं:

4 नागरिक – Nigeria

3 नागरिक – Kyrgyzstan

1 नागरिक – Mozambique

1 नागरिक – Liberia

1 नागरिक – Uzbekistan

1 नागरिक – Bangladesh

1 नागरिक – Democratic Republic of the Congo

1 नागरिक – Iraq

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि हादसे में 20 से 22 विदेशी नागरिक घायल हुए हैं, जिनका दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

यह हादसा दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल परिसर में लगी आग के कारण हुआ था। जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों और भवन संचालन में संभावित लापरवाही की जांच कर रही हैं।