नीति आयोग की बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को रखेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आयोजित NITI Aayog की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचकर बैठक में भाग लेंगे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय राज्य में विकास, सुशासन, बुनियादी ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन, कृषि और औद्योगिक प्रगति से जुड़ी उपलब्धियों को प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर बस्तर संभाग में सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी देंगे।

मुख्यमंत्री विकसित छत्तीसगढ़ के रोडमैप, राज्य की विकास प्राथमिकताओं और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग संबंधी विषयों को भी बैठक में प्रमुखता से उठाएंगे। माना जा रहा है कि बैठक में राज्यों के समग्र विकास, नवाचार, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा होगी।