दरियागंज के डार्क स्पॉट्स पर लगेंगी हाई मास्ट लाइटें, सुरक्षा और सुविधा होगी बेहतर- मनोज जैन

दिल्ली। दरियागंज क्षेत्र में लंबे समय से कई ऐसे स्थान चिन्हित थे, जहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अभाव में अंधेरा बना रहता था। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने अपनी पार्षद निधि से इन डार्क स्पॉट्स पर हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया है।

मनोज कुमार जैन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना, नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करना तथा रात के समय आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को अंधेरे की समस्या से राहत मिलेगी और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का माहौल और बेहतर होगा।

श्री जैन कहा कि दरियागंज को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्षेत्र बनाने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।