दिल्ली जलबोर्ड को मिला नया नेतृत्व

नई दिल्ली।दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय ने आज दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं विधायक अजय महावर और मनोज शौकीन तथा दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य राजेश गोयल ने दिल्ली जलबोर्ड के सदस्य के रूप में शपथ ली।

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली जलबोर्ड के सीईओ डॉ. सज्जन सिंह यादव, सदस्य (वित्त) अमन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नव-नियुक्त उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

उम्मीद जताई गई कि नए नेतृत्व में दिल्ली जलबोर्ड राजधानी में जल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और संबंधित सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में कार्य करेगा।