नई दिल्ली, 16 जून।आज नई दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा नेता जय भगवान यादव ने सहभागिता की।
बैठक में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया तथा दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनसेवा के संकल्प को नई गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जय भगवान यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से आगामी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जाएगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक का समापन संगठन हित और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए किया गया।
