शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर पूर्व महापौर ने किया उनकी मूर्ति का अनावरण

 

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर मोतीनगर स्थित सुदर्शन पार्क में उतरी दिल्ली के पूर्व महापौर  जय प्रकाश में भगत सिंह जी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद श्री विपिन मल्होत्रा, भगत सिंह जी के पौत्र, श्री यादवेंद्र सिंह संधू, भगत सिंह क्रांति दल के अध्यक्ष श्री सागर व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

जय प्रकाश ने बताया कि देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया है इससे पूर्व पिछले साल उनकी जयंती पर मार्ग का नामकरण किया गया था। उन्होंने बताया कि भगत सिंह जी के साहसिक बलिदान ने अनगिनत लोगों में देशभक्ति की चिंगारी भड़कायी और वह हर भारतीय के दिल में बसते हैं। उन्होंने बताया कि भगत सिंह जी बहुत ही छोटी उम्र से ही आज़ादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे और ब्रिटिश सरकार से लोहा लिया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.