मादीपुर में चला सघन स्वच्छता अभियान, वीर सावरकर पार्क के नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन

नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मादीपुर क्षेत्र में पांडव कालीन मंदिर के निकट सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।इसके साथ ही वीर सावरकर पार्क में नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, विधायक कैलाश गंगवाल, निगम पार्षद सुमन त्यागी, डी.सी. तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।