नई दिल्ली।लाल किला मेट्रो (गेट 2, 3, 4) के बाहर अवैध पार्किंग माफियाओं ने पूरी तरह कब्ज़ा जमा लिया है। हालात इतने बदतर हैं कि फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुके हैं और सड़क पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं।
हैरानी की बात यह है कि मौके पर साफ-साफ “नो पार्किंग ” के बोर्ड लगे हुए हैं एक तरफ ट्रैफिक पुलिस का बोर्ड, दूसरी तरफ MCD का बोर्ड, जिस पर साफ लिखा है कि टेंडर खत्म हो चुका है और पार्किंग की कोई अनुमति नहीं है। इसके बावजूद खुलेआम अवैध वसूली और पार्किंग का धंधा जारी है।
सवाल उठता है: क्या ट्रैफिक पुलिस, MCD और दिल्ली पुलिस सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर रही हैं? क्या जनता की सुरक्षा और जान की कोई कीमत नहीं? या फिर इस अवैध खेल में मिलीभगत ही असली वजह है?
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।अब वक्त है कि प्रशासन जागे और इस अवैध पार्किंग माफिया पर सख्त कार्रवाई करे!
