नरेला ज़ोन के स्वच्छता बेड़े में शामिल हुए 56 नए वाहन, दिल्ली को स्वच्छ बनाने की मुहिम को मिली नई ताकत

नई दिल्ली। दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में दिल्ली नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नरेला ज़ोन के स्वच्छता बेड़े में 56 नए वाहनों को शामिल किया। इनमें 32 टिपर, 16 हाईवा और 8 जेसीबी मशीनें शामिल हैं, जिन्हें हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया गया।

Oplus_131072

इन नए वाहनों के शामिल होने से नरेला ज़ोन में कूड़ा उठान, सफाई व्यवस्था और स्वच्छता संबंधी कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं प्रभावी सफाई सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत, नेता सदन जय भगवान यादव, बबीता डबास, जनता देवी, अंजू अमन, योगेश राणा, लक्ष्मण आर्य, उपायुक्त तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम लगातार आधुनिक संसाधनों को बढ़ा रहा है। स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इन नए वाहनों को बेड़े में शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र में सफाई कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार होगा।