पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि पर नेता सदन जय भगवान यादव ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 8 जुलाई। दिल्ली नगर निगम के नेता सदन जय भगवान यादव ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जय भगवान यादव ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि चन्द्रशेखर का व्यक्तित्व लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में चन्द्रशेखर ने सादगी, सिद्धांतों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा उनका सार्वजनिक जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर का सादगीपूर्ण एवं सिद्धांतनिष्ठ जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर जय भगवान यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।