बेगमपुर थाना पुलिस की तत्परता सराहनीय, तीन घंटे में लूट का खुलासा बड़ी उपलब्धि: नेता सदन जय भगवान यादव

नई दिल्ली, 8 जुलाई। दिल्ली नगर निगम में नेता सदन जय भगवान यादव ने थाना बेगमपुर पुलिस द्वारा लूट के मामले का महज तीन घंटे में खुलासा कर चार बाल अपचारियों को पकड़ने की कार्रवाई की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि बेगमपुर पुलिस ने जिस तेजी और पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा लूटा गया सामान बरामद किया, वह सराहनीय है। ऐसी त्वरित कार्रवाई से आम नागरिकों का कानून-व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होता है।

जय भगवान यादव ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।