नई दिल्ली। राजधानी के आदर्श नगर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया गया और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई।
फिलहाल गैस रिसाव को रोकने और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
