BIG BREAKING MCD के सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खबर ,सभी मांगों को लेकर हो सकता है बड़ा आंदोलन

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार, विधायक राखी बिड़लान और विधायक रोहित मेहरौलिया समेत सफाई कर्मचारी नेता संतलाल चावड़िया ने आज पार्टी मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया।आम आदमी पार्टी  के विधायकों के मुताबिक भाजपा नार्थ एमसीडी में कार्यरत चंद सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव लाकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है।

विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि भाजपा, नार्थ एमसीडी के मुट्ठी भर कर्मचारियों को पक्का कर वाल्मीकि समाज को गुमराह और आर्थिक रूप से कमजोर करने का षणयंत्र रच रही है, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 2018 में ही विधानसभा के विशेष सत्र में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास किया गया था। भाजपा हर एमसीडी चुनाव में कर्मचारियों को पक्का करने का वादा करती है और हर बार उसका घोषणा पत्र जुमला साबित हुआ है। भाजपा सिर्फ वाहवाही लूटना चाहती है। हम इसका विरोध करते हैं और उसके असल चेहरे को बेनकाब कर लोगों के सामने लाएंगे। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, भाजपा ने सभी कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ 500 को पक्का कर रही है। आम आदमी पार्टी सभी कर्मचारियों को पक्का कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं, विधायक रोहित मेहरोलिया ने कहा कि एमसीडी चुनाव पास आता देख भाजपा नौटंकी कर रही हैं। वाल्मीकि समाज के लोग अब भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे। विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि मैं एक फिर भाजपा के लोगों को एमसीडी में बैठे स्टैंडिंग कमेटी के लोगों को चेताना चाहती हूं कि समाज के कर्मचारियों के प्रति इस तरह से दोयम दर्जे का जो कार्य आप कर रहे हैं और कुछ मुट्ठी भर लोगों को पक्का कर आप लोग वाहवाही लूटना चाहते हैं, तो हम इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और भाजपा के असल चेहरे को बेनकाब कर लोगों के सामने लाएंगे कि किस प्रकार से आप वाल्मीकि समाज, सफाई कर्मचारियों और एमसीडी कर्मचारियों का दोहन कर रहे हैं और उनको प्रताड़ित कर रहे हैं। 2003 से 2006 से जो कर्मचारी इस उम्मीद में बैठा था कि आज नहीं तो कल उन्हें पक्का किया जाएगा। भाजपा लगातार एमसीडी चुनाव के अपने घोषणा पत्र में इस बिंदु को मुख्य रूप से रखती आई है कि हम सत्ता में आए, तो कर्मचारियों को पक्का करेंगे। लेकिन हर बार भाजपा का घोषणा पत्र जुमला साबित हुआ है। एक बार फिर से झुनझुना बजाया जा रहा है, फिर से लालीपॉप कर्मचारियों को वाल्मीकि समाज के लोगों को देने की कोशिश नार्थ एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी कर रही है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और मजबूती से यह मांग करते हैं कि जो हमारे 6646 कर्मचारी हैं, सबको बिना किसी भेदभाव के और बिना किसी भ्रष्टाचार के एमसीडी पक्का करे और सबको सारा अधिकार मिले। दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा में इस प्रस्ताव को 2018 में पास करके पहले ही एलजी के पास भेज चुकी है। अब भाजपा के लोग वाल्मीकि समाज और वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों का दोहन करना बंद करें। उनका शोषण करना बंद करें। आर्थिक और मानसिक तौर पर अत्याचार करना बंद करें। आम आदमी पार्टी अपने कर्मचारियों के साथ दिन-रात मजबूती के साथ खड़ी है।

इस दौरान विधायक रोहित मेहरौलिया ने कहा कि जो कर्मचारी पक्का होने की राह देख रहे थे, वो आज फिर भाजपा के भ्रष्टाचार की वजह से निराश हुए हैं। 6646 सफाई नार्थ एमसीडी में हैं, जिसमें सभी को पक्का किया जाना था, लेकिन मात्र 500 कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव भाजपा के लोग एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी में लेकर आए हैं, यह बहुत ही निंदनीय है। पूरी तरह से यह चुनावी जुमाला साबित होगा। 2022 में एमसीडी का चुनाव होने वाला है, उसको ध्यान में रखते हुए वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों का वोट लेने का यह एक तुच्छ षणयंत्र है, लेकिन आज वाल्मीकि समाज के लोग जागरूक हो चुके हैं और उनको पता है कि यह भाजपा की सिर्फ नौटंकी हैं। जिस तरह से इनका शोषण होता आया है, ये आगे भी वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों का शोषण करते रहेंगे। इसलिए अब भाजपा के झांसे में नहीं आएंगें। हमारी मांग है कि सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। कर्मचारी पिछले काफी समय से यह मांग कर रहे हैं। हम समाज की नुमाइंदगी करते हैं। हमारे पास बहुत सी माताएं आकर बताती हैं कि वे छोटे-छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर झाड़ू लेकर काम पर जाती थीं, आज वही हमारे बच्चे शादी योग्य हो चुके हैं, लेकिन अभी तक हम कच्चे पर काम कर रहे हैं। भाजपा के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है कि अभी तक हमारे सफाई कर्मचारी कच्चे पर काम कर रहे हैं। उनको गुलामी जैसा जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हम मांग करते हैं कि भाजपा 500 कर्मचारियों की जगह सभी कर्मचारियों को पक्का करे। जब तक इन्हें पक्का नहीं किया जाता है, तब तक आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, पार्षद, नेता विपक्ष समेत सभी कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक सफाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए मजबूती के साथ लड़ेंगे और भाजपा के सभी भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। जिन 500 कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है, उनमें से कई लोगों ने बताया है कि भाजपा के दलाल उनके घरों के चक्कर लगा रहे हैं और उनसे पैसे की मांग की जा रही है। कही न कहीं इसमें बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। हमारी मांग है कि बिना पैसा लिए उनको पक्का किया जाए और अभी तक का जितना एरियर्स बनता है, उसे दिया जाए।

सफाई कर्मचारी नेता संतलाल चावड़िया ने कहा कि पिछले 15 साल से एमसीडी में काबिज भाजपा नेतृत्व पूरी तरह से असफल हो चुका है। दिल्ली में एमसीडी कर्मचारियों की जितनी भी हड़तालें होती हैं, उसके लिए सिर्फ भाजपा नेतृत्व जिम्मेदार है। जिस तरह से अभी यह 500 कर्मचारियों को पक्का करने का लाया गया है, इसका हमारे कर्मचारी भी पूरा विरोध कर रहे हैं। हमारी मांग है कि नार्थ एमसीडी में कार्यरत सभी 6646 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। अगर पक्का नहीं किया जाता है, तो आने वाले एमसीडी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ किया जाएगा। जब तक सभी को पक्का नहीं किया जाता है, तब तक सडक से लेकर सदन तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि हमारे सभी कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता है, तो जल्द ही आम आदमी पार्टी सफाई कर्मचारियों को पक्का कराने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी। आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर निगम के सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगी। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी सभी कर्मचारियों को पक्का कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। आम आदमी पार्टी इन्हें पक्का करा कर रहेगी। अभी भाजपा की नार्थ एमसीडी जो प्रस्ताव लाई, वह खोदा पहाड़ निकली चूहिया वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। सभी कर्मचारी इस उम्मीद में बैठे हुए थे कि वे सभी लोग पक्के होंगे, लेकिन भाजपा ने चुनावी जुमला बनाकर छोड़ दिया है। भाजपा से कहना चाहता हूं कि आपके पास 5-6 महीने अभी हैं। अगर कुछ करना चाहते हैं, तो मैन्युफैस्टो का इंतजार मत कीजिए। जैसे आम आदमी पार्टी ने अपने मैन्युफेस्टो पूरा करने का काम किया है, उसी तरह भाजपा भी अपने मैन्युफेस्टो को पूरा करे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

1 Comment
  1. Raj Kumar Bidla says

    ये आम आदमी पार्टी की फिजूल की राजनीति है हुए काम पर वाह वाही बटौरने की गंदी और घटिया मानसिकता वाली राजनीति है ! आम आदमी पार्टी ने जब 2017 के कर्मचारी पक्का करने की विधानसभा में घोषणा की आज 4 साल बाद कुछ नही किया वो फाईल कहा है क्यूँ अमल नही हुआ आजतक

Leave A Reply

Your email address will not be published.