साउथ जोन चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने जताया आभार, जनसेवा के संकल्प को दोहराया

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के साउथ जोन के नवनिर्वाचित चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने पदभार संभालने के बाद उनके कार्यालय पहुंचकर शुभकामनाएं देने वाले सभी वरिष्ठजनों, साथी पार्षदों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, मित्रों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। धर्मवीर सिंह हाल ही में साउथ जोन के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। 

धर्मवीर सिंह ने कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से वह साउथ जोन के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और साउथ जोन को स्वच्छ, व्यवस्थित तथा विकासोन्मुख बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। धर्मवीर सिंह ने सभी शुभचिंतकों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराया।