नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एहतियातन 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। प्रशासन ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।
अस्थायी रूप से बंद किए गए स्टेशन:लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम।
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट और संबंधित मेट्रो स्टेशन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र उठाए गए इन कदमों का उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा और सुचारु कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।
