एक्सक्लूसिव न्यूज़ : MCD के स्टॉफ की सैलरी को लेकर बिग अपडेट

बजाते रहो न्यूज़ उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्टॉफ की सैलरी को लेकर लगातार अपडेट देता आ रहा है।इसी कड़ी में एक और बड़ी जानकारी प्राप्त हुई है।

निगम आधिकारिक सूत्रों की माने तो हेड क्वार्टर से सभी जोनों में सैलरी बांटने को लेकर आज फण्ड भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार या बुधवार तक ग्रुप डी कर्मचारियों की एक महीने की तनख्वाह उनके एकाउंट में भेज दी जाएगी।

वहीं सफाई कर्मचारियों की अभी तक नहीं मिली अक्टूबर की तनख्वाह उसके बाद जारी की जाएगी।फिलहाल केवल ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.