पीतमपुरा के लोगों के लिए कानूनी मदद का नया सहारा बने डॉ. अमित नागपाल
निगम पार्षद की पहल पर हर रविवार लगेगा निःशुल्क ‘कानूनी सहायता शिविर’, लोगों को मिलेगा अधिकारों और दस्तावेजों की जानकारी
नई दिल्ली। पीतमपुरा के वार्ड-57 के लोगों को अपनी कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। निगम पार्षद डॉ. अमित नागपाल ने क्षेत्रवासियों को निःशुल्क कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके तहत हर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निगम पार्षद कार्यालय, 46 एपी मार्केट, पीतमपुरा में ‘फ्री लीगल हेल्प कैंप’ आयोजित किया जाएगा।
शिविर में आम नागरिकों को उनकी कानूनी समस्याओं पर परामर्श, जरूरी दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन और कानूनी अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। खास तौर पर ऐसे लोगों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है, जो आर्थिक कारणों से निजी कानूनी सलाह लेने में सक्षम नहीं हैं।
डॉ. अमित नागपाल की इस पहल का उद्देश्य कानूनी जानकारी को आम नागरिक की पहुंच तक लाना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। शिविर के संदेश में भी ‘आपकी समस्या, हमारा प्रयास’ के माध्यम से नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
डॉ. अमित नागपाल, निगम पार्षद वार्ड-57 ने इस पहल के जरिए पीतमपुरा में ‘सशक्त नागरिक, सशक्त समाज, सशक्त पीतमपुरा’ का संदेश दिया है।
