फिर उतरे भाजपा नेता केजरीवाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर ..

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली नगर निगम का पैसा देना नहीं चाहते। वे निगम के पैसों को रोककर लगातार इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे भी करके निगम को वित्तीय रुप से पंगु बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि निगम को बदनाम करने के लिए केजरीवाल सरकार ने वे सभी हथकंडे अपना रही है जो उसके वश में जैसे निगमों के बजट को रोकना ताकि किसी भी कर्मचारी को वेतन न मिल सके और कर्मचारी काम पर न आए।

आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर  श्याम सुंदर अग्रवाल सहित भाजपा निगम पार्षद, सभी कर्मचारी एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने केजरीवाल सरकार द्वारा निगम के फंड जारी न करने के खिलाफ निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से लेकर सचिवालय ITO तक मार्च निकाला। मार्च में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश मीडिया प्रमुख  नवीन कुमार जिंदल, स्थायी समिति अध्यक्ष  बीर सिंह पवार एवं नेता सदन  सत्यपाल सिंह भी मौजूद थे।

 हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 6300 करोड़ से ज्यादा रुपये को राजनीतिवश रोके हुए हैं। इस वजह से पिछले तीन महिनों से किसी भी निगम कर्मचारी को वेतन नहीं मिल रहा है और कर्मचारियों में रोष की भावना है। कानूनी हक का पैसा तक देने से केजरीवाल सरकार का इंकार करना उनकी ओछी राजनीति का उदाहरण है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.