सेवा, श्रद्धा और समर्पण की भावना के साथ भंडारे का आयोजन
राजीव नगर में भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, नेता सदन जय भगवान यादव ने सेवा-भाव की सराहना की
नई दिल्ली। राजीव नगर स्थित पाल हॉस्पिटल रोड पर आज शक्ति केंद्र के जगबीर जी एवं सीताराम गर्ग जी के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा-भाव के साथ इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई।

भंडारे के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना का संदेश दिया गया। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर नेता सदन जय भगवान यादव ने सेवा और जनकल्याण की भावना से किए जाने वाले ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
