MCD ELECTION: रोटेशन लिस्ट में बड़ा बदलाव… महापौर से लेकर नेता विपक्ष तक…

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी 2022 की रोटेशन सूची में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। लगभग सभी सीटों पर बदलाव कर दिए गए हैं । कुछ चर्चित सीटों की बात करें तो मौजूदा मेयर से लेकर नेता विपक्ष की भी सीटें बदल गई हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मौजूदा मेयर राजा इकबाल सिंह जिनकी वार्ड संख्या 14 एन है। यह सीट जनरल से अब महिला हो गई है तो वही पूर्व महापौर जयप्रकाश जिनकी वार्ड संख्या 80 एन है । ये सीट भी जनरल से महिला हो गई है। उधर नेता विपक्ष विकास गोयल की बात करें तो उनकी वार्ड संख्या 72 एन है। ये सीट जनरल से अब एससी में बदल गई है।

उधर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बात करें तो वहां के महापौर मुकेश सूर्यान जिनकी वार्ड संख्या 31एस है।ये सीट जनरल से महिला हो चुकी है।तो वहीं नेता विपक्ष प्रेम चौहान की सीट 74एस जो एससी से महिला हो गई है।

वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम की बात करें तो वहां के मौजूदा महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल जिनकी वार्ड संख्या 27 ई जनरल से बदलकर महिला हो गई है। तो वहीं नेता विपक्ष मनोज त्यागी की सीट भी जनरल से महिला हो गई है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.