MCD के इन बड़े अधिकारियों के नाम जारी हुआ फरमान…

एकीकृत दिल्ली नगर निगम के चार बड़े अधिकारियों के लिए आदेश जारी हो गया है। आदेश में सभी चार अधिकारियों के बैठने की जगह निर्धारित कर दी गई है।

इन चार अधिकारियों में पहला नाम शिल्पा शिंदे का है , दूसरा नाम आर एन शर्मा तीसरा नाम अलका शर्मा तो वही चौथा व आखिरी नाम बृजेश सिंह का है। इन चारों अधिकारियों को एकीकृत निगम के एडिशनल कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही आर्डर में यह भी बताया गया है कि चारों अधिकारी सिविक सेंटर बिल्डिंग के कौन से फ्लोर से अपना दफ्तर चलाएंगे।

बता दें कि यह चारों अधिकारी अब तक पूर्वी दिल्ली नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.