MCD BIG UPDATE : सबूत के साथ हुआ खुलासा.. प्रभावित MTS कर्मचारियों ने सबूत के साथ भेज दी आयुक्त को COMPLAINT LETTER..

बजाते रहो भारत न्यूज़ , नई दिल्ली

6 नवंबर 2025

सेम वर्क सेम पे की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों और नेताओं के चक्कर लगा रहे दिल्ली नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विभाग के MTS कर्मचारियों ने सबूत भेजकर की है आयुक्त अश्वनी कुमार से शिकायत।

पत्र में लिखा हैं कि उनके ही के बीच के एक CFW कर्मचारी , MTS (PH) जिसे 27900 प्रतिमाह तनख्वाह निगम दे रहा है जिसकी सैलरी स्लिप सबूत के तौर पर इस चिट्ठी के साथ लगा दी गई है।

आगे लिखा है कि यह कार्य आपके ही कार्य अवधि में हो रहा है। अतः अनुरोध है कि बाकि MTS (PH) कर्मचारियों को भी समान वेतन देकर उनके साथ न्याय किया जाए।

जानकारी हो कि दिल्ली नगर निगम पब्लिक हेल्थ विभाग में कार्य कर रहे कुछ एमटीएस कर्मचारियों को निगम 27900 तनख्वाह दे रहा है। लेकिन उनमें से लगभग 5000 ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें मिनिमम वेज पर ही रखा गया है। यही कारण है कि बाकी के कर्मचारी जिन्हें 27900 नहीं मिल रहा वह लगातार शासन और प्रशासन से मांग कर रहे हैं।