विश्व पर्यावरण दिवस पर कृष्णा नगर विधायक अनिल गोयल ने किया वृक्षारोपण

पूर्वी दिल्ली।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृष्णा नगर के विधायक अनिल गोयल ने गीता कॉलोनी के 6 ब्लॉक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर निगम पार्षद नीमा भगत, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा तथा शाहदरा जिले के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विधायक अनिल गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी को उठानी चाहिए। इसी सोच के साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए गए हैं और स्थानीय आरडब्ल्यूए व संगठन के सदस्यों ने पौधों को गोद लेकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी मां और धरती मां के सम्मान में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं।